{"_id":"6af43a2b3ddff52e7d0e4afe","slug":"video-international-lavi-fair-2026-rampur-inauguration-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:19 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को रामपुर बुशहर में विधिवत आगाज हो गया। पाटबंगला मैदान में आयोजित चार दिवसीय मेले का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने किन्नौरी मार्केट में रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
मेले के शुभारंभ के दौरान राज्यपाल ने किन्नौर से पहुंचे व्यापारियों और उत्पादकों के पारंपरिक उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने किन्नौरी वस्त्रों, हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में भी जाना।
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के साथ प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और संस्कारों को सहेजकर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि परंपराएं समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं और इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने प्राकृतिक सुंदरता का अनमोल उपहार दिया है। प्रदेश में विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ प्रकृति का संरक्षण करना भी जरूरी है। उन्होंने मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। राज्यपाल ने पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने और मेले का भव्य आयोजन करने के लिए मेला समिति, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तथा हिमाचल के सुख, शांति और समृद्धि के साथ विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की।
रामपुर, किन्नौर और तिब्बत के पुराने व्यापारिक रिश्तों की पहचान है लवी मेला
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की ऐतिहासिक पहचान और सदियों पुरानी व्यापारिक परंपरा का प्रतीक है। इस मेले का संबंध रामपुर, किन्नौर और तिब्बत के बीच रहे प्राचीन व्यापारिक संबंधों से रहा है। समय के साथ मेले का स्वरूप विस्तृत हुआ है, लेकिन इसकी पारंपरिक पहचान आज भी कायम है।
हर वर्ष मेले में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राज्यों और सीमावर्ती क्षेत्रों से व्यापारी, कारीगर, किसान, बागवान और पर्यटक पहुंचते हैं। किन्नौरी वस्त्रों, हस्तशिल्प, पारंपरिक सामग्री और अन्य पहाड़ी उत्पादों की यहां विशेष मांग रहती है। यह आयोजन स्थानीय उत्पादकों और व्यापारियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध करवाता है।
आगामी चार दिनों तक पाटबंगला मैदान में खरीदारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मेले की रौनक बनी रहेगी।
इस मौके पर राज्यपाल की धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता, मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, एसपी गौरव सिंह, एसजेवीएन झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, डीडी कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।