Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bjp theog mandal meeting 2027 assembly election preparations

2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, ठियोग मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

Fri, 13 Nov 2026 04:51 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:51 PM IST
bjp theog mandal meeting 2027 assembly election preparations
भारतीय जनता पार्टी ठियोग मंडल ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने पर जोर दिया है। शुक्रवार को विश्राम गृह ठियोग में मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी पार्टी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से मौजूद ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई गारंटियां और बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब प्रदेश के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है और आम लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने तथा लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंदु वर्मा ने संगठन की एकजुटता और सामूहिक नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र से जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगी, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उसे विजयी बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन और पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनाव में सामूहिक प्रयासों से पार्टी के लिए काम करना होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। इसलिए बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंडल महामंत्री राम कृष्ण मदराड़ी, देवी सिंह, प्रवक्ता अश्वनी बख्शी, उपाध्यक्ष रमेश खाची, रमेश हेटा, ओम प्रकाश शर्मा, प्रवीणा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन: तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी; चालक घायल

13 Nov 2026

कैथल में नशा तस्करों के 20 घरों पर पुलिस की दबिश, 100 जवानों ने चलाया सर्च अभियान

13 Nov 2026

मंडी के पड्डल मैदान में एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथान, CM सुक्खू करेंगे शुभारंभ; युवाओं में दिखा उत्साह

13 Nov 2026

पान विक्रेता का मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

13 Nov 2026

बहराइच में सड़क से नीचे उतरी निजी बस, अगला टायर फटने से हुई थी अनियंत्रित

13 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: पिथौरागढ़ में वरिष्ठ नागरिकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, फुटपाथ बनाने की मांग

13 Nov 2026

कानपुर: चकेरी में टटीयन गांव के खाली मैदान में मिला शव, खून से सनी ईंट और अहम साक्ष्य मिले

13 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: बटेश्वर मेले में घोड़ों का जलवा, 4.50 लाख का मारवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण, नाच-करतब देख दंग रह गए लोग

13 Nov 2026

डबवाली के सिनेमा हाॅल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला

VIDEO: जमीन के झगड़े में पथराव, फिर परचून की दुकान में लगा दी आग; गांव में मची अफरातफरी

13 Nov 2026

हरदोई: पुलिस की गोली से लंगड़ा हुआ शातिर लुटेरा, कैंटीन संचालक लूटकांड के चार लुटेरे गिरफ्तार

13 Nov 2026

हरदोई में संदिग्थ परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव

13 Nov 2026

VIDEO: कैंटर पर चढ़ा युवक, तिरपाल चोरी के शक में पकड़ा; मारपीट में हुआ घायल

13 Nov 2026

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

13 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ठंड के बीच बसों में पहुंचे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

13 Nov 2026

राजासांसी से सोनिया मान को मिला आप का टिकट, झूमे समर्थक

13 Nov 2026

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में सिधवां कैनाल पर बने छठ पूजा घाट का लिया जायजा

13 Nov 2026

लखनऊ के जैन मंदिर डालीगंज में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, 9 से 15 नवंबर तक चलेगा

13 Nov 2026

फिरोजपुर में पराली जलाने के अब तक 356 मामले आए सामने, 131 किसानों पर केस दर्ज

काम अधूरा देख भड़कीं डीएम! ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार

13 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

13 Nov 2026

MP में नवंबर में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

13 Nov 2026

सीतापुर: लहरपुर-भदफर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर

13 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: स्वच्छता, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है महापर्व छठ

13 Nov 2026

बस्ती: पानी की टंकी से बैट्री चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026

देवरिया: उग्रसेन सेतु की मरम्मत में लगेगा एक माह

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: छठ घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

13 Nov 2026

84 कोसी परिक्रमा: जय श्रीराम के जयघोष के बीच शेरवाघाट पहुंचे श्रद्धालु

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: मूर्ति विसर्जन को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed