Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tribal Pride Week in Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में जनजातीय गौरव सप्ताह 11 से 18 नवंबर तक

Fri, 13 Nov 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में किन्नौर जिले में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। भाजपा जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी मोर्चा अध्यक्ष सुभाष नेगी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। सुभाष नेगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया, जिसके चलते उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है। उनके योगदान और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान भाजपा और जनजाति मोर्चा की ओर से विभिन्न सेवा कार्य, जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम 15 नवंबर को होगा, जिसमें जनजातीय समाज के लोग एकत्रित होकर भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed