{"_id":"6ae1eca945b1bffb0005f67e","slug":"sports-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-173548-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में रिया ने कल्पना को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में रिया ने कल्पना को हराया
विज्ञापन
लवी मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित बुशहर बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को मुकाबले खेले गए। बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे दिन रामपुर कॉलेज की रिया और कल्पना का बैडमिंटन मुकाबला हुआ। रिया ने कल्पना को हराया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुषों के लिए पांच आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। अंडर-19 वर्ग में 32 टीमें, 19 से 30 वर्ष वर्ग में 12 टीमें, 30 से 40 वर्ष वर्ग में 10 टीमें, 40 से 50 वर्ष वर्ग में 12 टीमें और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 10 टीमें भाग ले रही हैं। महिला वर्ग में सभी आयु वर्गों की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन, आनी, निरमंड और किन्नौर क्षेत्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का समापन 30 अक्तूबर को होगा।