{"_id":"6b01818bcc850a982e0ef7fb","slug":"video-video-outsourced-personnel-at-shanan-project-hold-protest-rally-against-punjab-government-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो:शानन प्रोजेक्ट में आउटसोर्स कर्मियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो:शानन प्रोजेक्ट में आउटसोर्स कर्मियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शानन जल विद्युत परियोजना सहित पंजाब के पांच हाईडल प्रोजेक्टों में कार्यरत नॉन टेक्निकल आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार और पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को जोगिंद्रनगर स्थित शानन प्रोजेक्ट में ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं करने पर परियोजना में काम बंद करने की चेतावनी भी दी।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से विभिन्न हाईडल प्रोजेक्टों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग को लगातार अनसुना किया जा रहा है। संघर्ष मोर्चा के अनुसार पंजाब के तलवाड़ा, पठानकोट, शाहपुर कंडी, आनंदपुर साहिब और हिमाचल के जोगिंद्रनगर स्थित शानन प्रोजेक्ट में कुल 365 नॉन टेक्निकल आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 310 कर्मचारियों को पंजाब सरकार ने स्थायी नियुक्ति दी है, जबकि 55 कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति की नीति से बाहर रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।