{"_id":"6ad0af5a055fbad65b0ce619","slug":"video-video-free-health-camp-in-dharampur-courtesy-of-parvati-hospital-150-patients-examined-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पार्वती अस्पताल के सौजन्य से धर्मपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: पार्वती अस्पताल के सौजन्य से धर्मपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 मरीजों की जांच
पार्वती अस्पताल, हमीरपुर के सौजन्य से डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर के परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने किया। इस दौरान करीब 150 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके साथ ही विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, ताकि उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सके। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों प्रसूति एवं स्त्री रोग चिकित्सक डाॅ. तहसीन फतिमा, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डाॅक्टर विक्रम सिंह, गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजिस्ट विशेषज्ञ डाॅक्टर शिवांगी नेगी किडनी रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर अकिंत जमवाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अस्पताल की ओर से आयोजित इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। इस अवसर पर एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ऐसी पहलों को समाज के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलता है।इसमें विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्वस्थ बच्चे ही बेहतर भविष्य की नींव हैं। शिविर को सफल बनाने में डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, डीपी विजय ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने पूरा सहयोग दिया। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने शिविर के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे मरीजों और विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच सुचारू रूप से हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।