सितारों का मेला: केरल में हुए इवेंट में पहुंचे सैफ और बॉबी, नागार्जुन और श्रीलीला ने भी बढ़ाई रौनक; देखें फोटो
Celebs In Event: केरल में हुए एक इवेंट में सिनेमा जगत की कई हस्तियां पहुंची हैं। सभी ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया है।
विस्तार
सैफ अली खान
इवेंट में सैफ अली खान धोती कुर्ता में पहुंचे। एथनिग आउटफिट में बॉलीवुड अभिनेता काफी शानदार लग रहे थे। उन्होंने पीले चश्मे में कैमरे के सामने पोज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
बॉबी देओल
इवेंट में बॉबी देओल अलग अंदाज में पहुंचे। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए रेड और व्हाइट आउटफिट चुना। इवेंट में उन्होंने सबका अभिवादन किया और कैमरे के सामने पोज दिए।
श्रीलीला
अभिनेत्री श्रीलीला पीली साड़ी में इवेंट में पहुंचीं। उन्होंने लाइट ज्वेलरी और खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया। अपनी खूबसूरती से उन्होंने इवेंट की रौनक बढ़ा दी।
मालविका मोहनन
अभिनेत्री मालविका मोहनन ने अपने लुक से महफिल लूट ली। उन्होंने पिंक साड़ी में कैमरे के सामने पोज दिए।
रेजिना कैसेंड्रा
ज्वेलरी इवेंट में अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा रंग बिरंगे आउटफिट में पहुंचीं। उन्होंने अपने लुक से अपने फैंस को खुश कर दिया।
नागार्जुन और अखिल अक्किनेनी
इवेंट में साउथ के दिग्गज कलाकार नागार्जुन और अखिल अक्किनेनी भी पहुंचे। दोनों शानदार लुक में सबका ध्यान खींचा।