{"_id":"6b069c44d49689c8e3073c18","slug":"video-pankaj-jamwal-demands-dismissal-of-jagat-singh-negi-operation-sindoor-remark-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे सरकार, सेना पर टिप्पणी को लेकर पंकज जम्वाल ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे सरकार, सेना पर टिप्पणी को लेकर पंकज जम्वाल ने उठाई मांग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:58 PM IST
Link Copied
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए और उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।
पंकज जम्वाल ने कहा कि विधानसभा जैसे महत्वपूर्ण सदन में भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठाना सेना और हिमाचल के सैनिक परिवारों का अपमान है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया था।
जम्वाल ने आरोप लगाया कि मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से भारत के छक्के छूटने जैसी टिप्पणी करना सेना के पराक्रम पर सवाल खड़े करने जैसा है। इससे पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों और देश की रक्षा में तैनात जवानों की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री की चुप्पी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और मंत्री से सार्वजनिक माफी मंगवाने की मांग दोहराई।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री ने माफी नहीं मांगी और सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो भाजपा पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।