Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Payal Vaidya said- BJP's victory is certain in the municipal corporation elections, people are troubled by the Congress government
{"_id":"6a0073d946b2620f880670ea","slug":"video-mandi-payal-vaidya-said-bjps-victory-is-certain-in-the-municipal-corporation-elections-people-are-troubled-by-the-congress-government-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पायल वैद्य बोलीं- नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत तय, कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पायल वैद्य बोलीं- नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत तय, कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त
Ankesh Dogra
Updated Sun, 10 May 2026 05:32 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री एवं नगर निगम चुनाव मंडी प्रभारी पायल वैद्य ने कहा कि नगर निगम मंडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज करेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता कांग्रेस की सुक्खू सरकार से पूरी तरह निराश और परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन ढाई वर्षों के कार्यकाल में जनता को केवल झूठे आश्वासन और धोखा मिला है। पायल वैद्य ने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देने के नाम पर गुमराह किया गया, युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा गया और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम के नाम पर भ्रमित किया गया। आज प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से दुखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम मंडी में कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान विकास पूरी तरह ठप रहा। शहर के विकास कार्यों की अनदेखी की गई और नगर निगम के बजट में लगातार कटौतियां की गईं, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। पायल वैद्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति में विश्वास करती है। नगर निगम चुनाव में जनता कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी और भाजपा को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।