फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eagle School girls put up an impressive performance in school karate.

Mandi News: स्कूली कराटे में ईगल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 04:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
Eagle School girls put up an impressive performance in school karate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डैहर (मंडी)। अंडर-19 स्कूली कराटे प्रतियोगिता में ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। सुंदरनगर के पीएम श्री सीबीएसई स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सानवी ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। नव्या ने रजत पदक जीता, जबकि अंबिका और अनन्या ने कांस्य पदक अपने नाम किए।


प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच कृष्ण लाल भूपी के मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण को दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि अभ्यास और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता की तैयारी ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की। कोच कृष्ण लाल भूपी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास से खिलाड़ी हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed