{"_id":"6a6a004642ba18e979058558","slug":"video-mandi-pathankot-highway-kotrupi-landslide-risk-after-12-years-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ी फिर बनी खतरा, 12 साल बाद दोहराया डरावना मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ी फिर बनी खतरा, 12 साल बाद दोहराया डरावना मंजर
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:59 PM IST
Link Copied
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाली कोटरोपी की पहाड़ी 12 साल बाद फिर धंसना शुरू हो गई है। निमार्णाधीन हाईवे के तहत यहां बनाई गई नई सड़क का एक हिस्सा बीते रोज धंस गया है और बनाई गई नई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हांलाकि स्थानीय प्रशासन ने करीब ढेड़ दिन की कड़ी मश्क्कत के बाद इस हाईवे को सभी वाहनों के लिए खोल दिया है, लेकिन पहाड़ी धरकने का खतरा यहां अभी भी बरकार है।
बीते रोज से मौके पर डटे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि लैंडस्लाइड के बाद फिलहाल इस हाईवे से छोटे वाहनों को ही गुजारा जा रहा था। लेकिन अस्थायी रैंप बनाकर अब भारी वाहनों की आवाजाही भी यहां से शुरू कर दी गई है। उन्होंने साफ किया कि हाईवे को फिलहाल अस्थायी रूप से खोला गया है। आने वाले समय में यदि मौसम ज्यादा खराब के बाद लैंडस्लाइड नहीं रूकता है तो हाईवे को बंद करना पड़ सकता है। उन्होंने भूस्खलन के खतरे को देखते हुए वाहन चालकों से हाईवे पर संभवलकर चलने की अपील की है। वहीं एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए यहां पर पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है, ताकि वाहन चालकों सहित यात्रियों को समस्या का सामना न करना पड़े।
बता दें कि साल 2014 में 12-13 अगस्त की रात को कोटरोपी ही यह पहाड़ी पूरी तरह से दरक गई थी। इस हादसे में 2 एचआरटीसी की बसों के चपेट में आने से 48 जिंदगियों को एक झटके में मौत के मुंह में सुला दिया था। कई दिनों तक यहां पर सर्च एवं रेस्कयू ऑपरेशन दिनरात चलता रहा, लेकिन तीन शव आज भी बरामद नहीं हो पाए हैं। ऐसे में इस पहाड़ी के एक बार फिर धंसने से शासन-प्रशासन की रातों की नींद उड़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।