फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four students from Thunag College succeed in the ICAR PG entrance exam.

Mandi News: आईसीएआर पीजी प्रवेश परीक्षा में थुनाग कॉलेज के चार विद्यार्थी सफल

Thu, 29 Oct 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four students from Thunag College succeed in the ICAR PG entrance exam.
वर्षा ठाकुर सातवें और अलीशा नेगी नौवें स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गुडाहरी स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की आईसीएआर एआईईईए (पीजी)-2026 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इनमें बीएससी ऑनर्स उद्यानिकी के तीन और वानिकी का एक विद्यार्थी शामिल है। सभी को प्रतिष्ठित संस्थानों में फेलोशिप के साथ स्नातकोत्तर पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
हमीरपुर निवासी वर्षा ठाकुर ने सातवां और सिरमौर निवासी अलीशा नेगी ने नौवां स्थान हासिल किया। वर्षा भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर), बंगलूरू में फल विज्ञान और अलीशा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली में पुष्प विज्ञान विषय में एमएससी करेंगी।
विज्ञापन

करसोग के पांगणा निवासी सिमरन ने 304वां स्थान प्राप्त किया है। वह आईएआरआई, झारखंड में फल विज्ञान में एमएससी करेंगी। वहीं, चंबा निवासी आदित्य सिंह बिजलवान ने 47वां स्थान हासिल किया। वह चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में सिल्वीकल्चर एवं एग्रोफोरेस्ट्री विषय में एमएससी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बिलासपुर निवासी उदय ठाकुर ने वन अनुसंधान संस्थान (सम विश्वविद्यालय), देहरादून की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह यहां वानिकी विषय में एमएससी करेंगे। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रेम लाल शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन और महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है तथा यह अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed