Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi: Jeep plunges into gorge near 6 Mile; driver missing, search operation launched.
{"_id":"6a927ead89e6ad26560b9b1e","slug":"video-mandi-jeep-plunges-into-gorge-near-6-mile-driver-missing-search-operation-launched-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: 6 मील के पास खाई में गिरी जीप, चालक लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: 6 मील के पास खाई में गिरी जीप, चालक लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 मील के पास खाई में गिरी जीप और उसके चालक की तलाश के लिए शनिवार को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 मील के पास एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि जीप सड़क से नीचे दिखाई नहीं दे रही है। हादसे के बाद से जीप के चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम की ओर से खाई के दुर्गम हिस्सों में उतरकर जीप और चालक की तलाश की जा रही है। मौके पर तहसीलदार मंडी संजीव कुमार भी मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर पुलिस टीम भी मौजूद है। खाई काफी गहरी और क्षेत्र दुर्गम होने के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बचाव दल संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।