फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi: Governor Shiv Pratap Shukla said the energy of youth will make India a developed nation by 2047

Mandi: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- युवाओं की ऊर्जा भारत को 2047 तक बनाएगी विकसित राष्ट्र

Thu, 20 Nov 2025 06:48 PM IST
Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Thu, 20 Nov 2025 06:48 PM IST
Mandi: Governor Shiv Pratap Shukla said the energy of youth will make India a developed nation by 2047
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में आयोजित ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद एवं नशामुक्त भारत अभियान’ कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, जिज्ञासा और सृजनात्मक शक्ति ही भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाएगी। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में युवाओं की भूमिका सबसे प्रमुख है। युवा देश के सपनों को गति देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि छात्र-छात्राएं शिक्षा को केवल करियर का माध्यम न समझें, बल्कि समाज परिवर्तन, नवाचार और राष्ट्रीय सेवा का साधन बनाएं। अपने अंदर नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रीयता की भावना का विकास करें। जब युवा सक्रिय होते हैं, राष्ट्र प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले वर्ष तक जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। देश में स्टार्टअप, डिजिटल क्रांति, अंतरिक्ष अनुसंधान और बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार युवाओं की सहभागिता का परिणाम है। एक विकसित, सशक्त और नशामुक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब युवा जागरूक, अनुशासित और समर्पित हों। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग आप ही से होकर जाता है। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें, अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और नशे जैसी बुराइयों से स्वयं भी दूर रहें तथा दूसरों को भी बचाएं। शुक्ल ने नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सिंथेटिक ड्रग्स के जाल में फंसाने की एक सोची-समझी कोशिश की जा रही है, जिससे बचाने के लिए समाज को साथ आना होगा। राज्यपाल ने कहा कि हमें नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी। युवाओं को गलत आदतों से बचाने के लिए जागरूकता, संवाद, परिवार का सहयोग और शैक्षिक संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि नशे से दूर रहें, खेल, योग, संगीत, कला और सकारात्मक गतिविधियों से जीवन को ऊंचा उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से उन्होंने नशामुक्त हिमाचल अभियान शुरू किया और उच्च शैक्षणिक संस्थानों से प्रारंभ यह अभियान अब पंचायत स्तर तक पहुंच चुका है। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान में प्रदेश सरकार के ठोस एवं सार्थक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कुलपति से विश्वविद्यालय में योग और खेल गतिविधियों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय ज्ञान, शोध और राष्ट्रीय चेतना का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है, जहां युवाओं की ऊर्जा और संकल्प भारत के भविष्य को नई दिशा देते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की टीम को किए जा रहे सार्थक कार्यों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: अंतर स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सीएमएस व एसएआर के बीच मुकाबला

20 Nov 2025

फतेहाबाद में शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ व रुद्र याज्ञ कल से शुरू, 21 से 29 नवम्बर तक चलेगा कार्यक्रम

20 Nov 2025

VIDEO: बारहखंभा रेलवे गेट नं- 75 पर चल रहा काम, इस वजह से लगी वाहनों की कतार

20 Nov 2025

VIDEO: वीआईपी रोड पर अंडरपास का निर्माण, एक तरफ की सड़क बंद की जाएगी

20 Nov 2025

VIDEO: मोटिवेशनल स्पीकर अनुराग सक्सेना ने जब बच्चों से पूछा सवाल, कैसे बनते हैं इंजीनियर ?

20 Nov 2025
विज्ञापन

VIDEO: मोटिवेशनल स्पीकर अनुराग सक्सेना ने छात्रों को दिए करियर टिप्स, बढ़ाया उत्साह

20 Nov 2025

झज्जर में शहीद अंकुर के भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन

VIDEO: सोकपिट में मिला ढाई साल की मासूम का शव, परिजनों में मची चीख-पुकार

20 Nov 2025

फिरोजपुर पहुंचा नगर कीर्तन, हुआ भव्य स्वागत

Mau: विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद सपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा | UP News

20 Nov 2025

गुरदासपुर में पूर्व सैनिक ने पत्नी-सास की हत्या के बाद की खुदकुशी

Omkareshwar News: ममलेश्वर लोक निर्माण विवाद सुलझा, मुख्यमंत्री ने बदला स्थान

20 Nov 2025

फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैफिक पुलिस की ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता शुरू

20 Nov 2025

कानपुर: घाटमपुर के जीजीआईसी में शिक्षकों के सम्मान के लिए वोटिंग

20 Nov 2025

जींद के जुलाना में पूर्व सैनिक के घर में चोरी, नकदी-गहने करने के बाद लगाई आग

20 Nov 2025

सिरमौर: विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अयोध्या भ्रमण के लिए 60 सदस्यीय महिलाओं के दल को दिखाई हरी झंडी

20 Nov 2025

कानपुर: सनिगवां में अधूरा छोड़ा सड़क का काम, चौकी से कुरिया तक गड्ढे बरकरार

20 Nov 2025

VIDEO: अयोध्या का एक गांव ऐसा जहां पक्की सड़क न होने के चलते कुंवारे रह जा रहे युवा, और भी कई मुश्किलें

20 Nov 2025

कुल्ल: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहकारी समितियां सम्मानित

20 Nov 2025

VIDEO: अमर उजाला करियर काउंसलिंग में छात्रों को मिले करियर टिप्स, सांसद राजकुमार चाहर ने किया संबोधित

20 Nov 2025

Chamba: कीड़ी पंचायत के मंडोलू गांव में मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

20 Nov 2025

Mandi: पाइलिंग मशीन के साथ ब्यास नदी में डूबा ऑपरेटर, सर्च ऑपरेशन जारी

20 Nov 2025

कानपुर: आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए वोटिंग

20 Nov 2025

Kashipur: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

VIDEO: धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- कार्रवाई होनी चाहिए, यह देश को बांट रहे

20 Nov 2025

कानपुर: चकेरी के सनिगवां में आवारा जानवरों का आतंक, बीच सड़क पर खड़े रहने से वाहन सवार परेशान

20 Nov 2025

मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाई, सीसीटीवी कैमरे में दिखा शख्स

20 Nov 2025

ऊना में हुई जिला भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने की अध्यक्षता

20 Nov 2025

VIDEO: थार वाहन बना आग का गोला, चार छात्रों की बाल-बाल बची जान; 20 मिनट तक एनएच पर मची रही अफरातफरी

महेंद्रगढ़ में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, एक की मौत व चार घायल

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed