फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees danced to the bhajans of Gulshan Garg and Joni Thakur.

Mandi News: गुलशन गर्ग और जोनी ठाकुर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 20 Sep 2026 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the bhajans of Gulshan Garg and Joni Thakur.
कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने उतारी बप्पा की महाआरती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सनातन धर्मसभा मंदिर जोगिंद्रनगर में आयोजित गणपति महोत्सव की सातवीं भजन संध्या में बिलासपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक गुलशन गर्ग और गायक जोनी ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। गुलशन गर्ग ने ‘सिद्धि विनायक जय गणपति’ भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और देर रात तक अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किए रखा।
वहीं, जोनी ठाकुर ने ‘बप्पा मोरया’ सहित राधा अष्टमी के पावन अवसर पर विशेष भजनों की प्रस्तुति देकर पंडाल में भक्तिमय माहौल बना दिया। दोनों गायकों ने शिव महिमा तथा ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंगे रखा।
विज्ञापन

भजन संध्या में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत कर गणपति बप्पा की महाआरती की। उनके साथ नगर परिषद उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया भी उपस्थित रहे। गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed