Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Online prescription system ineffective in Jogindernagar hospital

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में ऑनलाइन पर्ची व्यवस्था बेअसर

Sat, 14 Nov 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Online prescription system ineffective in Jogindernagar hospital
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के पर्ची कक्ष के बाहर कतारों में लगे मरीज। संवाद।
मोबाइल स्कैनिंग के बाद भी लंबी कतारों में खड़े रहे मरीज
विज्ञापन

जागरूकता की कमी और स्मार्टफोन के इस्तेमाल में आ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए शुरू की गई ऑनलाइन पर्ची व्यवस्था धरातल पर कारगर साबित नहीं हो रही है। अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया था कि मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण और नंबर लेने की सुविधा से मरीजों को लंबी कतारों से निजात मिलेगी और उनके समय की बचत होगी, लेकिन हकीकत इसके उलट है। अस्पताल में रोजाना सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।
अस्पताल में आभा योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण और पर्ची बनाने की सुविधा उपलब्ध है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले करीब 60 प्रतिशत मरीज स्मार्टफोन और इंटरनेट का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते। वहीं, ऑनलाइन व्यवस्था के प्रति जागरूकता की कमी के कारण भी मरीजों को काउंटर पर कतारों में खड़े होकर पर्ची बनवानी पड़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीजों का पंजीकरण होता है।
विज्ञापन

तीमारदार सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पर्ची बनवाने के लिए करीब 20 मिनट तक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्हें मजबूरन लाइन में लगकर पर्ची बनवानी पड़ी। स्थानीय निवासी विवेक का कहना है कि ऑनलाइन पर्ची की व्यवस्था अच्छी पहल है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में हेल्प डेस्क स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ऑनलाइन पर्ची की दिक्कतों का लिया संज्ञान
ऑनलाइन पर्ची हासिल करने में मरीजों को पेश आ रही दिक्कतों का संज्ञान लिया गया है। समस्या के त्वरित समाधान के लिए अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। -मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर एवं अध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed