{"_id":"6a6767d3c7f07779c8048ded","slug":"video-jogindernagar-vikramaditya-singh-says-roads-across-the-state-will-be-expanded-after-the-monsoon-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर: विक्रमादित्य सिंह बोले- मानसून के बाद प्रदेशभर में सड़कों का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर: विक्रमादित्य सिंह बोले- मानसून के बाद प्रदेशभर में सड़कों का होगा विस्तार
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मानसून सीजन समाप्त होते ही प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कों के विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के शीघ्र सुधार के निर्देश विभाग को पहले ही जारी किए जा चुके हैं। सोमवार शाम कांगड़ा प्रवास से मंडी लौटते समय जोगिंद्रनगर में उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि मंडी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में मानसून के बाद तेजी से काम होगा। उन्होंने बताया कि भुभू जोत टनल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है और इसके बनने से मंडी तथा कुल्लू जिलों को बड़ी राहत मिलेगी। जोगिंद्रनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार की मांग पर विक्रमादित्य सिंह ने जल शक्ति विभाग को योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश देने की बात कही। वहीं, देशभर में नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। सोमवार शाम करीब 6:40 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचने पर कांग्रेस नेता गुरुशरण परमार, बीडीसी अध्यक्ष प्रशांत, रोटेरियन अजय ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, एपीएमसी सदस्य प्यार चंद, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। करीब 20 मिनट तक लोगों से मिलने के बाद वह सड़क मार्ग से मंडी रवाना हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।