{"_id":"6ab3cfad7ba3a5af8409a45e","slug":"video-jairam-thakur-said-ayushman-bharat-has-eased-a-significant-financial-burden-on-the-people-of-the-country-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयराम ठाकुर बोले- आयुष्मान भारत ने देश की जनता का बड़ा आर्थिक बोझ हल्का किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ठाकुर बोले- आयुष्मान भारत ने देश की जनता का बड़ा आर्थिक बोझ हल्का किया
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आयुष्मान भारत योजना के आठ वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। बुधवार को मंडी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत ने देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के इलाज के खर्च का बड़ा आर्थिक बोझ कम किया है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद नागरिकों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवच मिल रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी योजना के दायरे में शामिल किया है। इसके तहत छह करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 13 करोड़ से अधिक बार मरीज योजना के तहत अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ उठा चुके हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की करीब दो लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए हिमाचल में आयुष्मान भारत से छूटे परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की गई थी। इसमें भी पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई। आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमकेयर योजना को बंद करने की साजिश कर रही है, जिससे प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को नुकसान होगा। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को राजनीतिक लाभ लेने के बजाय हिमकेयर योजना को जारी रखना चाहिए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा मिलती रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।