{"_id":"6b08126b8ef63d9e77015c27","slug":"video-incomplete-drainage-work-in-ratti-to-resume-within-two-to-three-days-shopkeepers-hopeful-for-relief-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेरचौक: रत्ती में जल निकासी का अधूरा काम दो-तीन दिन में होगा शुरू, दुकानदारों को राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक: रत्ती में जल निकासी का अधूरा काम दो-तीन दिन में होगा शुरू, दुकानदारों को राहत की उम्मीद
बल्ह के रत्ती बाजार में जल निकासी की समस्या से जूझ रहे दुकानदारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। करीब तीन महीने से ड्रेन पाइपों और नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके चलते दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने खोदे गए गड्ढों के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर कई बार शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। दुकानदारों का कहना है कि जल निकासी बाधित रहने से गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।