Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   10 food samples collected during the festive season have failed; adulteration found in sweets.

Mandi News: त्योहारी सीजन में लिए खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल फेल, मिठाइयों में मिली मिलावट

Sun, 29 Nov 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
10 food samples collected during the festive season have failed; adulteration found in sweets.
बर्फी, रसगुल्ला, मिल्क केक और पनीर के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे
विज्ञापन

तीन दूध समेत कुल छह सैंपल असुरक्षित, लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। इनमें मिठाइयों और पनीर के सैंपल में मिलावट के साथ हानिकारक तत्व भी मिले हैं। जांच रिपोर्ट में कुछ खाद्य पदार्थ सब स्टैंडर्ड पाए गएश्र जबकि कुछ को अनसेफ घोषित किया गया है। खास बात यह है कि मिठाइयों के कई नमूनों में दूध के फैट के बजाय दूसरे प्रकार का फैट मिला है। वहीं, कुछ नमूनों में लेड की मौजूदगी भी पाई गई है। तीन दूध समेत कुल छह सैंपल असुरक्षित बताए हैं। इसका खुलासा लैब रिपोर्ट में हुआ है।
विभाग की ओर से चुराग से लिए गए बर्फी और खोया बर्फी का सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए। इसकी बीआर रीडिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। जांच में दूध के फैट के अलावा दूसरे प्रकार का फैट मिलाए जाने की पुष्टि हुई। पांगणा से लिया गया रसगुल्ला और मिल्क केक का सैंपल भी सब स्टैंडर्ड निकला। इनमें भी बीआर रीडिंग सही नहीं पाई गई और दूध के अलावा दूसरे फैट की मिलावट मिली। जोगिंद्रनगर से लिए गए लो फैट पनीर का सैंपल को अनसेफ घोषित किया गया है। जांच में मिल्क फैट 39 प्रतिशत पाया गया, जो निर्धारित मानक से 19 प्रतिशत अधिक था। इसके अलावा इसमें लेड की मौजूदगी भी मिली। धर्मपुर से लिया गया खोया भी लेड पाए जाने के कारण अनसेफ घोषित हुआ। सुंदरनगर के हराबाग से लिए गए पनीर के सैंपल में भी लेड मिला। इसमें नमी की मात्रा अधिक और मिल्क फैट कम पाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा चैलचौक से लिए गए दूध के तीनों नमूने भी जांच में अनसेफ पाए गए। खाद्य पदार्थों में मिलावट और हानिकारक तत्वों की मौजूदगी के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उधर, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दो दिन में खाद्य सामग्रियों के 23 सैंपल भरे
त्योहारी सीजन के बाद भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग का अभियान जारी है। विभाग की टीम ने दो दिनों में मंडी शहर, आठ मील और थुनाग क्षेत्र में निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 23 सैंपल भरे हैं। इनमें रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर होटल और ढाबों में तैयार होने वाले खाद्य उत्पाद भी शामिल हैं। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने नमक, सरसों का तेल, चायपत्ती, बिस्कुट, फ्राइड चिकन और पनीर सहित कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। खास बात यह रही कि जांच के लिए पैकेट बंद उत्पादों के साथ खुले में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के भी सैंपल भरे गए। इन नमूनों को गुणवत्ता और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed