{"_id":"6b0b28038ad83def2c0b15ff","slug":"meritorious-students-rewarded-for-their-hard-work-at-the-mani-school-annual-function-mandi-news-c-90-1-ssml1045-223344-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: माणी स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को मिला मेहनत का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: माणी स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को मिला मेहनत का इनाम
विज्ञापन
मुख्य अतिथि भारद्वाज ने नशे से दूर रहने और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माणी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। संयुक्त स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीर सिंह भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा का महत्व समझाते हुए नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के दो कमरों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष 2025 की आपदा में क्षतिग्रस्त विद्यालय के पुनर्निर्माण और खेल मैदान के निर्माण के लिए भी आवश्यक दस्तावेज मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे।
समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें 12वीं कक्षा में वंदना देवी प्रथम, टीनू भारती द्वितीय और यामिनी तृतीय रही। दसवीं में बबीता प्रथम, अरुण सक्सेना द्वितीय और हिना ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।