{"_id":"6b06eb1e3ac911178f0144bf","slug":"training-on-yoga-ayurveda-and-virtuous-conduct-imparted-at-spu-mandi-news-c-90-1-mnd1027-222870-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसपीयू में योग, आयुर्वेद और सदाचार पर दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसपीयू में योग, आयुर्वेद और सदाचार पर दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
हर्बल व्यंजन, औषधीय प्रदर्शनी और सीपीआर सत्र रहे कार्यक्रम के विशेष आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आरोग्य भारती मंडी इकाई ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में योग, आयुर्वेद और सदाचार से स्वस्थ जीवन, सुखी समाज’ विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 200 लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि आईआईटी मंडी के डीन डॉ. वेंकटेश एच. चेम्ब्रोलू ने युवाओं को भारतीय पारंपरिक ज्ञान और जीवन मूल्यों से जोड़ने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि एनआईएस कोच संतोष राजपूत ने योग सत्र करवाया।
धन्वंतरि स्तवन और दीप प्रज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में एनआर ठाकुर ने आरोग्य भारती के उद्देश्यों, व्यसन मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी। वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. तारा देवी सेन ठाकुर ने वनौषधियों, हिमालयी जैव विविधता और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण पर विचार रखे। विद्यार्थियों ने औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई।
कार्यक्रम में स्थानीय महिला विक्रेताओं ने हर्बल सिड्डू, कचौरी और गिलोय का सीरा परोसा। वहीं, मोटे अनाज के शतावरी लड्डू और पत्थरचट्टा-अश्वगंधा समोसे भी आकर्षण रहे। आयुष अधिकारी डॉ. हेमलता ने घरेलू उपचार व विरुद्ध आहार, जबकि डॉ. योगेश ने प्राथमिक उपचार और सीपीआर की जानकारी दी। आयोजक शुभम सोलंकी ने आभार जताया।