{"_id":"6b072227a9b2d05dca0c235d","slug":"government-bus-services-between-balotu-and-jamthala-come-to-a-halt-once-again-mandi-news-c-90-1-mnd1020-222835-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बलोटू और जमथला के बीच फिर थमे सरकारी बस के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बलोटू और जमथला के बीच फिर थमे सरकारी बस के पहिये
विज्ञापन
बलोटू और जमथला के बीच हनुमान मंदिर के पास खराब हुई बस। संवाद
- फोटो : जैन धर्मशाला एवं दुकानों की जर्जर स्थिति की जांच करती टीम एवं मौके पर मौजूद दुकानदार। स्रोत संवाद
घंटों परेशान रहे यात्री, ग्रामीण रूटों पर बसों की फिटनेस की खुली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। बैजनाथ-लडभड़ोल-सांडापत्तन-लंघा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस बलोटू और जमथला के बीच हनुमान मंदिर के समीप अचानक प्रेशर लीक होने से खराब हो गई। इससे बस बीच सड़क पर खड़ी हो गई और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
बस रोजाना सुबह 8:20 बजे बैजनाथ से रवाना होकर 9:20 बजे लडभड़ोल पहुंचती है और सांडापत्तन-लंघा होते हुए करीब 10 बजे वापसी करती है। व्यस्त समय में बस खराब होने से नौकरीपेशा कर्मचारियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं को घंटों सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र में सीमित बस सेवाओं के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। यात्रियों विजय कुमार, ओम प्रकाश, रक्षा देवी और अनूप देवी ने निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए आरोप लगाया कि ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच और सर्विसिंग नहीं होती। उन्होंने निगम प्रबंधन से रूटों पर फिट बसें भेजने की मांग की।
उधर, अड्डा प्रभारी एचआरटीसी बैजनाथ राजेश शर्मा ने कहा कि रूट पर बस खराब होने की सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई है। बस को दुरुस्त करने के लिए मौके पर टेक्निकल टीम भेज दी गई है।