{"_id":"677faf561eb5e44db20c95e4","slug":"potholes-on-the-roads-are-being-filled-with-soil-problems-will-increase-when-it-rains-mandi-news-c-90-1-ssml1025-144921-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मिट्टी से भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे, बारिश होने पर बढ़ेगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मिट्टी से भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे, बारिश होने पर बढ़ेगी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 10 Jan 2025 04:41 AM IST
Link Copied
लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल, बारिश होने पर बनेगी दलदल वाहन चालकों और राहगीरों को सफर में होगी परेशानी संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर बने गड्ढों को लोक निर्माण विभाग की ओर से मिट्टी डाल कर भरा जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि गड्ढों में मिट्टी भरने से बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ और दलदल की स्थिति बन जाएगी। इसके बाद राहगीरों और वाहन चालकों की भी परेशानी और बढ़ेगी। लडभड़ोल-नेरी-कांडापतन, लडभड़ोल से खद्दर-तुलाह सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। लडभड़ोल से खद्दर तक सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं, जिन्हें लोक निर्माण मिट्टी डाल कर ठीक करने में जुटा है। ऐसे में रोजाना यहां दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं और सड़क पर उड़ती धूल से लोग बीमार होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछली बरसात से ही इस मार्ग की मरम्मत का काम लटका हुआ है। सड़क पर जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, संदीप कुमार, राजेश, मनोज चौहान, बलराम ठाकुर, अश्वनी कुमार, सुरजीत, विपिन और अमित ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क की खस्ता हालत होने से वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की सड़कों पर पड़े गड्ढों में मिट्टी न डाल कर इन्हें सही ढंग से बजरी या तारकोल डाल कर ठीक किया जाए।
सड़क पर टारिंग का कार्य गर्मी के मौसम में किया जाएगा। सड़क पर पड़े गड्ढों को सही ढंग से भरने के आदेश दे दिए गए हैं। -पवन गुलेरिया, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।