फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies playing 11 probables prediction captain vice captain and players list news in hindi

युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका: विंडीज के खिलाफ क्या ओपनिंग जोड़ी में होगा बदलाव? रोहित-कोहली पर नजरें

Sun, 27 Sep 2026 06:08 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Sep 2026 06:08 AM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। लेकिन अगले साल होने वाले विश्व कप को देखते हुए टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके दे सकता है।

विज्ञापन
India vs West Indies playing 11 probables prediction captain vice captain and players list news in hindi
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में फिर से आकर्षण का केंद्र होंगे, जबकि भारतीय टीम 2027 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहेगा। विश्व कप से पहले भारत को 14 से 20 वनडे मैच खेलने हैं। भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे उसे अफ्रीकी महाद्वीप में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी मजबूत 15 सदस्यीय टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

India vs West Indies playing 11 probables prediction captain vice captain and players list news in hindi
शुभमन गिल-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
तीसरे स्थान पर खेलेंगे गिल?
भारत को यह तय करना होगा यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को 50 ओवर के प्रारूप में बनाए रखा जाए या नहीं। कोहली के चोटिल हो जाने के कारण जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेले। इस वजह से कप्तान शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली की वापसी के बाद गिल ने के फिर से पारी का आगाज किया। इस सीरीज के लिए जायसवाल को टीम में शामिल तक नहीं किया गया। अब बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के एशियाई खेलों के लिए जापान में होने से टीम में वापसी की है, लेकिन टीम प्रबंधन इस पर गंभीरता से विचार करेगा कि क्या जायसवाल को पहले मैच से ही रोहित के साथ फिर से पारी का आगाज करने का मौका दिया जाए या रोहित-गिल की जोड़ी को ही बरकरार रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs West Indies playing 11 probables prediction captain vice captain and players list news in hindi
विराट कोहली - फोटो : ANI
कोहली के पास सचिन की बराबरी का मौका
रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तूफानी शतक लगाकर अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर कुछ समय के लिए विराम लगा दिया। रोहित इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे कि वह अपनी लय बनाए रखें और कुछ और बड़ी पारियां खेलें, क्योंकि उन्हें पता होगा कि असफल होने पर उन पर आलोचक हावी हो जाएंगे। इसके विपरीत कोहली की स्थिति अधिक मजबूत है। वह सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में 15000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने के लिए 51 रन पीछे हैं। कोहली और रोहित दोनों ने शुक्रवार शाम को नेट पर जिस तरह से करीब 20 मिनट तक बल्लेबाजी की, उससे उनकी ललक का पता चलता है।
विज्ञापन

नीतीश रेड्डी को निभानी होगी जिम्मेदारी
युवा खिलाड़ियों में गुरनूर बरार और आकिब नबी जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में विभिन्न मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। लेकिन इन दोनों के पास पर्याप्त अनुभव नहीं है। हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनकी गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है। इस 23 वर्षीय ऑलराउंडर में छह वनडे मैचों में किसी भी मैच में अभी तक 10 ओवर भी नहीं फेंके हैं और हो सकता है कि इस श्रृंखला में उन्हें पूरा स्पेल करने का मौका मिल जाए। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी कहा कि रेड्डी के अधिक ओवर करने से टीम को फायदा होगा।

वेस्टइंडीज की बात करें तो उसे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ लगातार घरेलू वनडे सीरीज में करीबी अंतर से हारने की निराशा को भूलना होगा। उसके खिलाड़ियों की मैच फीस में हाल में ही 25 प्रतिशत कटौती की गई थी और यह देखना बाकी है कि इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ता है या नहीं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), जॉन कैम्पबेल, केसी कार्टी, ज्वेल एंड्रयू, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, अल्जारी जोसेफ। 

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवंनतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कहां देख सकेंगे?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed