{"_id":"6ab8120f9279c85d810ec784","slug":"akriti-entrusted-with-the-role-of-president-and-anshul-with-that-of-secretary-mandi-news-c-94-1-hmp1029-209818-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आकृति अध्यक्ष और अंशुल को सचिव का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आकृति अध्यक्ष और अंशुल को सचिव का जिम्मा
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आकृति को इकाई अध्यक्ष और अंशुल को इकाई सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व इकाई अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद अभिलाष शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में अखिल, भव्य वंश और सचिन को उपाध्यक्ष, जबकि तरुण सूरी, साहिल, सूर्या और अमन अरनावत को सह सचिव बनाया गया। आदित्य ठाकुर को कोषाध्यक्ष, निखिल को मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक जबकि साहिल को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
एसएफडी संयोजक रोहित और सह संयोजक आदित्य राजपूत, एसएफएस संयोजक अन्वी और सह संयोजक लता देवी होंगी। राष्ट्रीय कला मंच की संयोजक रितांबरा और सह संयोजक एकता व प्रिया को बनाया। खेलो भारत संयोजक अभिनंदन और सह संयोजक दिव्यांश होंगे। रक्तदान संयोजक कशिश शर्मा और सह संयोजक रीमा और कशिश चंदेल को नियुक्त किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के लिए भी प्रमुख नियुक्त किए गए। इस अवसर पर अभिलाष शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।