फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand for the release of pensioners' outstanding dues

Mandi News: पेंशनरों की लंबित देनदारियां जारी करने की मांग

Sun, 27 Sep 2026 07:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for the release of pensioners' outstanding dues
लदरौर (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई भोरंज की मासिक बैठक शनिवार को प्रधान राज कुमार पटियाल की अध्यक्षता में ऊखली में हुई। खंड महासचिव हंस राज ने बैठक का एजेंडा और खंड में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शंभू राम जसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

पेंशनरों ने जनवरी 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेंशन संशोधन की बकाया ग्रेच्युटी और लीव-इनकैशमेंट की राशि का भुगतान, महंगाई भत्ता की देय पांच किस्तें जारी न होने व महंगाई भत्ता की जारी तीन किस्तों का एरियर लंबित होने पर रोष व्यक्त किया। प्रदेशाध्यक्ष ने पेंशनरों को पेंशन संशोधन का तमाम एरियर और द्वितीय व प्रथम श्रेणी के पेंशनरों को अतिरिक्त 15 फीसदी एरियर के आदेश जारी करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। बैठक में शम्मी शर्मा, ज्ञान चंद, प्रेम चंद, रंजीत सिंह, दलीप चंद, राजरानी सहित लगभग 60 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed