{"_id":"65892ec5f2938dab4005368c","slug":"video-tourists-flocking-to-manali-to-celebrate-christmas-traffic-jam-for-hours","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मनाली में उमड़े सैलानी, जाम लगने से घंटों रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मनाली में उमड़े सैलानी, जाम लगने से घंटों रेंगते रहे वाहन
पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से मनाली की सड़कों पर यातायात दबाव बढ़ गया है। जाम लगने से वाहन घंटों रेंगते रहे। इससे सैलानी भी परेशान हुए। दो दिन में 20,000 से अधिक वाहन अटल टनल के आरपार हुए। मनाली शहर से अटल टनल, वामतट मार्ग, कुल्लू-मनाली हाईवे और हिडिंबा मंदिर जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। घंटों तक वाहन रेंगते रहे। पुलिस को जाम खुलवाने में खूब पसीना बहाना पड़ा। क्रिसमस के लिए मनाली में पर्यटकों की भीड़ जुट गई है। सोमवार शाम तक एक लाख से अधिक पर्यटकों के मनाली पहुंचने की उम्मीद है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने और सड़क की हालत सही नहीं होने से जाम की स्थिति बन रही है। सुबह के समय मनाली शहर मानो जाम हो गया। पुलिस के मुताबिक क्रिसमस के लिए मनाली में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। रविवार सुबह तक लगभग 12,701 वाहन अटल टनल के आरपार हुए। शाम तक यह आंकड़ा 20,000 के करीब पहुंच गया। शाम के समय भी जाम की स्थिति बन गई, जिससे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वाहनों का दबाव अधिक हो गया है। इस वजह से जाम की स्थिति बन रही है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।