{"_id":"6a9eff84893bb5e59f0a9cbb","slug":"the-flavors-of-himachali-dham-reach-japan-kullu-news-c-89-1-ssml1013-186040-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जापान पहुंचा हिमाचली धाम का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जापान पहुंचा हिमाचली धाम का जायका
विज्ञापन
जापान पहुंचा हिमाचली धाम का जायकाकार्यशाला में 35 जापानियों ने सिखा सिड्डू बनाना।-स्वंय
कुल्लू। हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू अब जापान तक पहुंच गई है। जापान में आयोजित हिमाचली धाम और पारंपरिक सिड्डू कार्यशाला में करीब 35 जापानी प्रतिभागियों ने हिमाचली व्यंजनों का स्वाद चखा और इनके पीछे जुड़ी लोक परंपराओं, खान-पान की संस्कृति व पारंपरिक पकाने की विधियों को जाना।
कार्यशाला का नेतृत्व कुल्लू की शेफ आकांक्षा ठाकुर ने किया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय फूड वर्कशॉप था। कार्यक्रम के दौरान दोपहर और रात के भोजन में हिमाचली धाम से प्रेरित व्यंजन परोसे गए। इनमें हिमाचली लाल चावल, कद्दू का खट्टा, सिड्डू, स्थानीय राजमा और मीठे चावल प्रमुख रहे। सिड्डू को लेकर प्रतिभागियों में खास उत्सुकता रही।
शेफ आकांक्षा ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहली बार हिमाचल के पारंपरिक भोजन को प्रस्तुत करना उनके लिए गर्व और यादगार अनुभव रहा। जापान के लोगों के साथ हिमाचल का स्वाद और संस्कृति साझा करना खास रहा। कार्यशाला के सफल आयोजन के बाद प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई। शेफ आकांक्षा ठाकुर व उनकी टीम को दोबारा जापान आकर हिमाचली व्यंजनों और संस्कृति से परिचित करवाने का आमंत्रण दिया। संवाद