फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Goshal, Naggar, and Raisan won matches in volleyball.

Kullu News: वॉलीबाल में गोशाल, नग्गर और रायसन ने जीते मैच

Mon, 07 Sep 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Goshal, Naggar, and Raisan won matches in volleyball.
नग्गर में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खो-खो मैंच में दमखम दिखाती ​खिलाड़ी।-संवाद
नग्गर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर में मनाली जोन अंडर-19 छात्राओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में मनाली जोन के विभिन्न स्कूलों की करीब 275 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

छात्राएं वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत नग्गर की प्रधान चिंता देवी ने किया। पहले दिन विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। वॉलीबाल में गौशाल और ब्राण स्कूल के बीच हुए मुकाबले में गौशाल स्कूल विजेता रहा।
विज्ञापन

नग्गर और पतलीकूहल के बीच हुए मुकाबले में नग्गर स्कूल ने जीत दर्ज की। शिरड़ और जेटीआईएस रायसन के बीच हुए मैच में रायसन स्कूल विजेता रहा। खो-खो में जाना और कटराईं के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जाना स्कूल ने जीत हासिल की। कबड्डी में नथान और शिरड़ के बीच हुए मुकाबले में नथान स्कूल विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य जय सिंह वर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खिलाड़ियों का उत्साह के साथ मैदान में उतरना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed