फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NCC cadets took out a TB awareness rally.

Kullu News: एनसीसी कैडेट्स ने निकाली टीबी जागरूकता रैली

Mon, 07 Sep 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets took out a TB awareness rally.
कुल्लू में रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करते एनसीसी आर्मी विग कैडेट्स।-संवाद
कुल्लू। टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने सोमवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से कैडेट्स ने लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

एनसीसी आर्मी विग के प्रभारी कैप्टन अजय कुमार ने बताया कि जागरूकता रैली राजकीय महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, उपायुक्त कार्यालय तथा ढालपुर चौक से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान कैडेट्स ने जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों से टीबी के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर जांच करवाने में देरी नहीं करनी चाहिए। समय पर बीमारी का पता लगने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed