फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj-Dushahad road restored after three years.

Kullu News: तीन साल के बाद सैंज-दुशाहड़ सड़क बहाल

Mon, 07 Sep 2026 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Sainj-Dushahad road restored after three years.
दुशाहड़ पंचायत ने ग्रामीणों के सहयोग से मार्ग पर आवाजाही करवाई शुरू
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
लारजी (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी की ग्राम पंचायत दुशाहड़ के दस से अधिक गांवों की जीप योग्य सड़क को बहाल कर दिया गया है। इस सड़क को बहाल करने में तीन साल का समय लगा। ग्राम पंचायत ने सड़क को ग्रामीणों की सुविधा के लिए खोल दिया है, जिससे अब ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क जगह-जगह बंद हो गई थी। इसके कारण मरीजों, विद्यार्थियों के अलावा किसानों और बागवानाें को रोजाना परेशान होना पड़ रहा था। अब समस्या का समाधान होने से राहत मिलेगी।

ग्राम पंचायत दुशाहड़ की ओर से 1995 में सैंज-दुशाहड़ जीप योग्य सड़क का निर्माण किया गया था। यह सड़क तीन साल से भारी बरसात और भूस्खलन के कारण यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद थी। पंचायत ने ग्रामीणों के सहयोग से सड़क को बहाल किया है। ऐसे में अब खोडुनाल, नराड़ा, पटियारा, दुशाहड़, भुशल, कौशा, देवगढ़ आदि दस से अधिक गांवों का संपर्क आपस में जुड़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed