{"_id":"677ab80a80b724e46a0c0210","slug":"tourist-girl-from-punjab-hit-by-unknown-vehicle-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138484-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पंजाब की पर्यटक युवती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पंजाब की पर्यटक युवती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:20 PM IST
Link Copied
पैरों में आई चोट, मणिकर्ण पुलिस थाना में किया मामला दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में कसोल के समीप सूमारोपा में एक अज्ञात वाहन ने पंजाब की पर्यटक युवती को टक्कर मार दी है। इसके बाद उसकी पैरों में चोट आई है। पुलिस ने अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 4 जनवरी की देर रात सूमारोपा के पास एक अज्ञात वाहन ने तनु कपूर पुत्री तुपेश निवासी मकान नंबर 17 बी, जीरकपुर, मोहाली पंजाब को टक्कर मारी। इसके बाद उसे चोटें आई हैं। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, टक्कर मारने वाहन चालक कौन था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घायल युवती का मेडिकल करवाकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। --
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।