फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ameesha Patel Replies In Ask me Session slams PR and actress enterouge to 99rs cinema offers

अमीषा पटेल: ‘पीआर के भरोसे नहीं चलती’, आस्क मी सेशन में अभिनेत्री ने दिए विवादित जवाब; बॉलीवुड पर भी कसा तंज

Mon, 21 Sep 2026 01:33 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 21 Sep 2026 01:33 PM IST
सार

Ameesha Patel AskAmy Session: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में आस्क मी सेशन के दौरान कई फैन के सवालों का जवाब देते हुए अपनी पसंदीदा मूवी, प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेसेस के साथ रहने वाली टीम पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Ameesha Patel Replies In Ask me Session slams PR and actress enterouge to 99rs cinema offers
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वहां अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट भी फैंस को देती रहती हैं।
विज्ञापन


हाल ही में एक्ट्रेस ने एक्स हैंडल पर आस्क मी सेशन किया। इस दौरान उन्होंने फैन के कई सवालों का जवाब दिया। आइए जानते हैं कि अमीषा ने क्या कहा।

Ameesha Patel Replies In Ask me Session slams PR and actress enterouge to 99rs cinema offers
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
कौन सी है अमीषा की पसंदीदा फिल्म?
आस्क मी सेशन के दौरान एक फैन ने अभिनेत्री से सवाल किया कि 'गदर' और 'कहो ना प्यार है' के अलावा आपकी कौन सी फिल्में हैं, जो आपके दिल के बेहद करीब हैं? इसके जवाब में अमीषा ने बताया, 'हमराज'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ameesha Patel Replies In Ask me Session slams PR and actress enterouge to 99rs cinema offers
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
किन फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं अमीषा?
इसके अलावा एक फैन ने सवाल किया कि आपका आने वाला प्रोजेक्ट क्या है? क्या आप वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म में काम करने की इच्छुक हैं? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहती, जिनके लिए रिलीज के पहले दिन से ही 'एक के साथ एक फ्री' या 99 रुपये की टिकट जैसे ऑफर देने पड़ें।'

इसके आगे अमीषा ने लिखा, 'इसके बजाय मैं कुछ वर्षों में एक बार ऐसी बड़ी हिट फिल्म बनाना पसंद करूंगी, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दे। इसके बाद घटिया और सिर्फ खाली जगह भरने वाली फिल्में करने से बेहतर है इंतजार करना। बहुत जल्द वह समय भी आएगा, जब मैं बॉक्स ऑफिस पर फिर से बड़ा धमाका करूंगा।'
विज्ञापन

Ameesha Patel Replies In Ask me Session slams PR and actress enterouge to 99rs cinema offers
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
'कहो ना प्यार है' को लेकर कही ये बात
एक फैन ने अभिनेत्री से सवाल किया कि क्या यह सच है कि ऋतिक की 'वॉर 1' और 'वॉर 2' के कुल फुटफॉल्स (टिकट खरीदने वाले दर्शकों की संख्या) उतने ही हैं जितने आपकी और उनकी फिल्म 'कहो ना प्यार है' के थे?

इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, ''कहो ना... प्यार है' के फुटफॉल्स न सिर्फ 'वॉर 1' और 'वॉर 2' के कुल फुटफॉल्स के बराबर हैं, बल्कि असल में उनसे ज्यादा हैं। उस समय हमारे पास बहुत कम स्क्रीन्स थीं, फिर भी फुटफॉल्स उनके बराबर रहे। सोचिए अगर 'कहो ना प्यार है' के पास 3000 और स्क्रीन होती तो क्या होता? सौभाग्य है कि एक बार नहीं, बल्कि कई बार इतिहास रचने का मौका मिला।'

Ameesha Patel Replies In Ask me Session slams PR and actress enterouge to 99rs cinema offers
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या अमीषा ने कसा बॉलीवुड पर तंज?
आस्क मी सेशन के दौरान एक फैन ने सवाल किया कि मैम, आप उन कई स्टार्स के बारे में क्या सोचती हैं जो अपनी शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर के खर्च पर अपने साथ बहुत सारे लोगों को ले जाते हैं? क्या ऐसा करना सही है?

इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'कई एक्ट्रेस अपने स्टारडम को मानने से इनकार करती हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान उनकी टीम का खर्च, जो प्रोड्यूसर उठाते हैं वह फिल्म के पहले दिन की कमाई से भी ज्यादा होता है। उम्मीद है कि अपनी आम जिंदगी में भी उनके साथ ऐसी ही टीम होगी, भले ही उसका खर्च उठाने के लिए कोई प्रोड्यूसर न हो।'

Ameesha Patel Replies In Ask me Session slams PR and actress enterouge to 99rs cinema offers
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
पीआर को लेकर क्या बोलीं अमीषा?
एक शख्स ने अमीषा से सवाल किया कि आप पूरे साल दुनिया भर में शो और कार्यक्रमों के लिए यात्रा करती रहती हैं। आप अपने व्यस्त कामकाजी जीवन को मैनेज कैसे करती हैं?

इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि इस इंडस्ट्री में 26 साल से ज्यादा हो गए हैं और मैं साल में लगभग 300 दिन काम में बिजी रहती हूं। यह सब आप लोगों के प्यार, भगवान के आशीर्वाद और मेरे काम की वजह से है। दिखावटी पीआर मशीनरी के जरिए खुद को नंबर 1 या नंबर 5 साबित करने की कोशिश करने के बजाय, असल और विनम्र बने रहना ही बेहतर है।'

Ameesha Patel Replies In Ask me Session slams PR and actress enterouge to 99rs cinema offers
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
गणेश उत्सव में शामिल हुईं अमीषा
अभिनेत्री हाल ही में न्यूयॉर्क में गणेश उत्सव का हिस्सा बनीं। इसके बारे में जानकारी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'न्यूयॉर्क- मुख्य अतिथि के तौर पर गणेश उत्सव 2026 में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। यह देखकर गर्व महसूस हुआ कि अमेरिका में रहने वाला हमारा भारतीय समुदाय भारत से इतनी दूर होने के बावजूद हमारे सभी त्योहारों को इतने शानदार ढंग से मना रहा है और हमारी परंपराओं व संस्कृति को जीवित रखे हुए है। जय गणेश।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed