फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Six Children Die After Drowning in Floodwaters in Sultanganj, Mourning Grips Tareta Village

बिहार न्यूज: भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Mon, 21 Sep 2026 02:15 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 02:15 PM IST
सार

भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के तरेटा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा गैस गोदाम के पास हुआ। ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से बाहर निकालकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bihar news-Six Children Die After Drowning in Floodwaters in Sultanganj, Mourning Grips Tareta Village
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के भीरखुद पंचायत स्थित तरेटा गांव में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा गैस गोदाम के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद सुल्तानगंज थाना पुलिस और अंचल पदाधिकारी को घटना की सूचना दी गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी छह बच्चों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राहुल कुमार, विकास कुमार, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी और आयुष कुमार के रूप में हुई है। सभी बच्चों की उम्र करीब 10 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया गया है कि सभी बच्चे आसपास के विष्णु टोला और दुधैला इलाके के रहने वाले थे।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

छह बच्चों की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर और अस्पताल में जुट गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही मृतक बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

एनडीए कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर एनडीए के कार्यकर्ता भी सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की बात कही।

सीओ ने परिजनों से की मुलाकात

सुल्तानगंज के अंचल पदाधिकारी रमण कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सरकारी प्रावधान के अनुसार परिवारों को सहायता दिलाने का भरोसा दिया। घटना के दौरान अस्पताल और आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed