{"_id":"6aec656bd02d4e329b0f7c11","slug":"video-mustard-oil-quota-begins-arriving-at-warehouses-consignments-reach-17-wholesale-warehouses-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: गोदामों में सरसों के तेल का कोटा पहुंचना शुरू, 17 थोक गोदामों में खेप पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: गोदामों में सरसों के तेल का कोटा पहुंचना शुरू, 17 थोक गोदामों में खेप पहुंची
जिला कांगड़ा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में सरसों के तेल का कोटा पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार निगम के 17 थोक गोदामों 3,02,789 लीटर सरसों के तेल की खेप पहुंची है। इसमें से 29,157 लीटर तेल डिपुओं में पहुंच चुका है। जबकि 76,044 लीटर एक गोदाम से दूसरे गोदाम में भेजा गया है। इसे अलावा कुछ गोदामों में 1,97,811 लीटर सरसों का तेल की मात्रा शेष है। जबकि मारंडा, धीरा, लंबागांव, खुंडियां, बडोह, ज्वाली और सिद्धपुर सरकारी गोदाम में अभी तक सरसों के तेल का कोटा नहीं पहुंचा है। जिला कांगड़ा में एक महीने में लगभग 832017 लीटर सरसों के तेल की एलोकेशन होती है। पिछले महीने कई उपभोक्ताओं को सरकारी राशन की दुकानों से सरसों का तेल नहीं मिल पाया था। इसके चलते उन्हें बाजार से अधिक कीमत पर तेल खरीदना पड़ा। अब जिला में तेल पहुंचना शुरू हो गया है। अब पिछले महीने तेल न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन में तेल की उपलब्धता सुनिश्चित होने से राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलेगी, हालांकि इस बार डिपुओं में भी पिछली बार के मुकाबले सरसों का तेल 17 रुपये महंगा मिलेगा।खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा के जिला नियंत्रक ने बताया कि जिला में सरसों के तेल का कोटा पहुंचना शुरू हो गया है। जिलाभर के लिए इस बार 8,32,017 लीटर की एलोकेशन हुई है। इसमें से 3,02,789 लीटर सरसों का तेल पहुंचा है। इससे अब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।