Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kathog Dussehra Festival: Large crowds turn out for 'Star Night'; former minister Ramesh Dhawala also in attendance
{"_id":"6ad8ec5d4c312250c20d0357","slug":"video-kathog-dussehra-festival-large-crowds-turn-out-for-star-night-former-minister-ramesh-dhawala-also-in-attendance-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कथोग दशहरा उत्सव: स्टार नाइट में उमड़े दर्शक, पूर्व मंत्री रमेश धवाला भी रहे माैजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथोग दशहरा उत्सव: स्टार नाइट में उमड़े दर्शक, पूर्व मंत्री रमेश धवाला भी रहे माैजूद
ज्वालामुखी के निकट कथोग में आयोजित दशहरा उत्सव की आज की स्टार नाइट का भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। संगीत, मनोरंजन और उत्साह से सजी इस शाम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कथोग ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरा रहा। स्टार नाइट को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि युवा नेता रजनीश धवाला भी मौजूद रहे। दोनों की उपस्थिति से आयोजन की रौनक और बढ़ गई। कथोग ग्राउंड में उमड़ी भारी भीड़ ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। स्टार नाइट में गायकों शालू धीमान, अजय बादशाह, अमित मीतू और काकू राम ठाकुर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहाड़ी गीतों की धुन पर युवा नेता रजनीश धवाला और उनके समर्थक भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। दशहरा उत्सव के तहत आयोजित इस स्टार नाइट में स्थानीय संस्कृति और पहाड़ी संगीत की झलक देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।