{"_id":"6ad7bdf147ddcff4130c46af","slug":"jaisinghpurs-dussehra-fair-will-be-of-national-stature-agnihotri-kangra-news-c-399-1-sml1046-542015-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयसिंहपुर का दशहरा मेला होगा राष्ट्र स्तरीय : अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयसिंहपुर का दशहरा मेला होगा राष्ट्र स्तरीय : अग्निहोत्री
Thu, 22 Oct 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर दशहरा
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयसिंहपुर के दशहरा मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार को राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपमुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए एक करोड़ रुपये देने का एलान किया। उन्होंने दशहरा स्मारिका का विमोचन भी किया।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले साल की अधिकांश घोषणाएं पूरी होने जा रही हैं। क्षेत्र में पेयजल योजनाओं पर करीब 236 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें 70 करोड़ और 43 करोड़ रुपये की योजनाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं। 34 करोड़ रुपये की अन्य योजना 31 मार्च तक पूरी होगी। जयसिंहपुर बस अड्डे का निर्माण कार्य भी जारी है। इसे जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। इससे पहले आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने और चार्जिंग स्टेशन की मांग रखी थी।
समारोह में विधायक आशीष बुटेल, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलविंदर सिंह बबलू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग और एसडीएम संजीव ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
एक हजार इलेक्ट्रिक और 200 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक बसों का है। प्रदेश में एक हजार नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 200 हाइड्रोजन बसें खरीदने की भी योजना है। जयसिंहपुर को इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता मिलेगी। पालमपुर, बैजनाथ सहित अन्य क्षेत्रों में भी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
-- -- -- -- --
निंजा के गीतों पर झूमे दर्शक
उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक निंजा ने समां बांधा। उन्होंने आदत, रोई ना, ओह क्यू नी जाण सके और ठोकदा रहा जैसे गानों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। कलाकार विशाल शर्मा और बिक्की राजटा ने भी हिमाचली और पंजाबी गीतों से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।