Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
JJP workers take to the streets in Bhiwani to protest against the SIR (Special Investment Region) and the failure to procure crops.
{"_id":"6ad89925e8568e4c6d05bab6","slug":"video-jjp-workers-take-to-the-streets-in-bhiwani-to-protest-against-the-sir-special-investment-region-and-the-failure-to-procure-crops-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में एसआईआर के खिलाफ और फसल खरीद नहीं होने पर सडकों पर उतरे जजता कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में एसआईआर के खिलाफ और फसल खरीद नहीं होने पर सडकों पर उतरे जजता कार्यकर्ता
जननायक जनता पार्टी जिला भिवानी ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के अंतर्गत आने वाली फसलों के समर्थन मूल्य में की गई मामूली बढ़ोतरी पर असंतोष व्यक्त किया। जजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा के नेतृत्व में जजपा पदाधिकारियों ने धान एवं बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार के रवैये की कड़ी निंदा की गई। ज्ञापन के माध्यम से जजपा ने सरकार से मांग की गई कि किसानों की उपज की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सके और आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े। जजपा ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के तहत देश एवं प्रदेश में वैध घोषित किए गए मतों को काटे जाने के मुद्दे पर भी विरोध दर्ज कराया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि वैध मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा की जाए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से अनुचित रूप से न हटाया जाए। जेजेपी ने मांग की कि मतदाता सूची की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को उसके मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े। जिला तहसीलदार भिवानी को प्रधानमंत्री के नाम 25 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी के लिए ड्राफ्ट और चेक भेजकर विरोध जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।