{"_id":"6b0955a648348c5f8e0a4f0d","slug":"video-suresh-kumar-says-ct-scan-and-other-modern-machines-will-be-installed-at-bhoranj-hospital-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुरेश कुमार बोले- भोरंज अस्पताल में लगेगी सीटी स्कैन और अन्य आधुनिक मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुरेश कुमार बोले- भोरंज अस्पताल में लगेगी सीटी स्कैन और अन्य आधुनिक मशीनें
खेल मैदान भरेड़ी में शुक्रवार को विधायक सुरेश कुमार ने उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ किया। उपमंडलीय और जिला इकाई के पदाधिकारियों, रेडक्रॉस से जुड़े स्थानीय संरक्षकों एवं आजीवन सदस्यों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि स्थापना के मात्र दो वर्षों में ही रेडक्रॉस की भोरंज उपमंडल इकाई पूरे जिले में पहले स्थान पर पहुंच गई है। विधायक ने कहा कि पिछले चार वर्षों में भोरंज अस्पताल के भवन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। यहां पहली बार छह विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित सेवाएं दे रहे हैं। अब अस्पताल में जिला स्तरीय अस्पतालों के बराबर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जा रहा है। जल्द ही यहां सीटी स्कैन मशीन के साथ विभिन्न जांचों के लिए आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। क्रिटिकल केयर यूनिट और अन्य भवन खंडों के निर्माण की औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं। इन सुविधाओं के शुरू होने से अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए चालकों सहित चार एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। हर गांव और बस्ती तक एंबुलेंस सड़क पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक दो दर्जन से अधिक एंबुलेंस सड़कों को मंजूरी दी जा चुकी है। इस मौके पर उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़, एसडीएम एवं उपमंडलीय रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा और सोसाइटी के अन्य पदाधिकारियों ने किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। मेले में स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर लगाए गए। विभिन्न विभागों और महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपनी प्रदर्शनियां लगाईं। भोरंज अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर के ब्लड बैंक की टीम, आयुष विभाग, पार्क अस्पताल और डेंटल कॉलेज सुंदरनगर की टीम ने भी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश डोगरा, बीडीसी अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।