{"_id":"6aa5930a5e089c94d0030617","slug":"video-leopard-panic-grips-village-hyena-kills-goat-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेंदुए का हल्ला मचा, लकड़बग्घे ने मार दी बकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेंदुए का हल्ला मचा, लकड़बग्घे ने मार दी बकरी
आगरा के जैतपुर के नौगवां में बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे के करीब बीहड़ में चर रही बकरियों के झुंड पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया। चरवाहे उसे भगाते, उससे पहले ही उसने रिंकू की बकरी को जबड़े में जकड़ लिया। बकरी की मौत से चरवाहों में दहशत फैल गई है। इस घटना पर तेंदुए की मौजूदगी का हल्ला मचा, लेकिन वन विभाग ने जांच में हमलावर लकड़बग्घा बताया। जैतपुर के रेंजर राजवीर सिंह सेंगर ने छानबीन की। हमलावर वन्यजीव के हुलिया के बारे में चरवाहों से पूछताछ की। उन्होंने जांच के बाद बताया कि हमलावर वन्यजीव लकड़बग्घा है। नौगवां क्षेत्र में तेंदुए के विचरण की पुष्टि नहीं हुई है। गांव के लोगों से उन्होंने वन्यजीव दिखने पर वन विभाग को सूचित करने का आह्वान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।