{"_id":"6ad362a83eded90c010dcbe4","slug":"video-hamirpur-teams-from-sanjauli-shimla-and-ghumarwin-shine-at-the-youth-festival-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: युवा उत्सव में छाईं संजौली, शिमला और घुमारवीं की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: युवा उत्सव में छाईं संजौली, शिमला और घुमारवीं की टीमें
प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप-दो का समापन शनिवार को हुआ। हमीरपुर महाविद्यालय में 13 से 17 अक्तूबर तक आयोजित पांच दिवसीय उत्सव में प्रदेश के 42 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दस प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। शास्त्रीय वाद्य एकल (ताल वाद्य) में जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय शिमला के साहिल प्रथम रहे। शास्त्रीय गायन में संजौली महाविद्यालय के विशेष, शास्त्रीय वाद्य एकल (गैर-ताल वाद्य) में शिमला के शुभम और पाश्चात्य गायन में अंजलि ने पहला स्थान हासिल किया। भारतीय सुगम गायन में सोलन महाविद्यालय की निलाक्षी, पाश्चात्य वाद्य एकल में एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली के सागर भाटिया और लोकगीत में एचपीयू पीजी सेंटर शिमला के विवेक ठाकुर प्रथम रहे। पाश्चात्य समूहगान में संजौली,भारतीय समूहगान में रामपुर और लोक ऑर्केस्ट्रा में घुमारवीं महाविद्यालय की टीमें प्रथम रहीं। समापन समारोह में प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो.संजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों में अनुशासन,आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर देते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और महाविद्यालयों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं। मेजबान हमीरपुर महाविद्यालय के रित्विक गिल ने शास्त्रीय गायन, अनन्या कुमारी ने पाश्चात्य गायन और दिक्षांत कुमार भारद्वाज ने लोकगीत में तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की पाश्चात्य समूहगान टीम दूसरे और लोक ऑर्केस्ट्रा टीम तीसरे स्थान पर रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।