{"_id":"6ad2fe2c50a66f654808dc78","slug":"video-video-satapara-ma-sharab-pana-ka-btha-haaa-vavatha-chhata-bhaii-na-ka-bugdha-bhaii-ka-hataya-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से मारकर हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से मारकर हत्या कर दी
मिश्रिख (सीतापुर) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जालेपारा में शुक्रवार देर रात भाई-भाई की लड़ाई में राममूर्ति की मौत हो गई। मृतक राममूर्ति उम्र 40 वर्ष पुत्र परसू और आरोपी शत्रोहन 35 वर्ष पुत्र परसू, बीती रात शराब पीकर घर के बाहर खड़ंजे पर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। तभी छोटे भाई शत्रोहन ने बड़े भाई राममूर्ति के सिर पर ईंट व डंडे से वार कर दिया, जिसमें बड़ा भाई घायल हो गया और शत्रोहन वहाँ से घर चला गया। राममूर्ति खून से लथपथ बीच रोड खड़ंजे पर पड़ा रहा। सुबह जब ग्रामीण निकले तो देखा राममूर्ति मृत अवस्था में खून से लथपथ रास्ते पर पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया शत्रोहन सुबह ही गांव से बाहर भागते हुए देखा गया था। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से ईंट को बरामद कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही मौके पर सीओ विशाल गुप्ता भी पहुंच गए, वह भी घटनास्थल की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। मृतक के परिवार में मृतक सहित तीन भाई और पिता हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम, आट चौकी इंचार्ज शिवकुमार यादव, अरुण शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
मृतक के पिता परसू ने बताया कि शत्रोहन व राममूर्ति दारू पीकर आये दिन लड़ाई-झगड़ा किया करते थे, हमको भी मारते-पीटते थे। शुक्रवार को दिन में भी लड़ाई-झगड़ा हुआ था। राममूर्ति घर बांटने को कह रहा था तो हमने कहा कि तीन लड़के हैं, तीनों लोग एक साथ में घर बांट देंगे। उसके बाद यह लोग शराब पीकर आपस में लड़ाई-झगड़ा करते रहे। उसके बाद घर के अंदर हम लेट गए और यह लोग घर के बाहर आपस में लड़ाई-झगड़ा करते रहे। सुबह जब पड़ोस के लोगों ने बताया कि राममूर्ति खून से लथपथ खड़ंजे पर पड़े हैं, तब हमें जानकारी हुई। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। शत्रोहन सुबह तक घर में था, उसके बाद वहाँ से कहीं चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।