{"_id":"6980a9d46ced4159000e2b00","slug":"video-hamirpur-suman-bharti-said-rana-is-exposing-the-shortcomings-of-his-own-mps-under-the-pretext-of-criticizing-the-chief-minister-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुमन भारती बोले- मुख्यमंत्री के बहाने अपने सांसदों की कमी उजागर कर रहे राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सुमन भारती बोले- मुख्यमंत्री के बहाने अपने सांसदों की कमी उजागर कर रहे राणा
जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर अध्यक्ष सुमन भारती ने सोमवार को मीडिया को दिए बयान में कहा कि बीते रविवार को पूरा दिन पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्र सरकार के बजट को भाजपा नेताओं के साथ सुना लेकिन फिर भी वह बजट को नहीं समझ सकें हैं। बजट भाषण सुनने के बाद उन्हें जानकारी कम है। प्रेस वार्ता कर वह केंद्र सरकार का आभार जताने के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आलोचना कर हंसी का पात्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा ने यह आरोप लगाया है कि सीएम सुक्खू और उनकी आइएएस अधिकारियों टीम केंद्रीय बजट में हिमाचल का पक्ष रखने में नाकाम हुए है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और आईएएस अधिकारियों का नाम लेकर राजेंद्र राणा भाजपा के हिमाचल के सात सांसदों की नाकामी को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने बयान देकर यह स्वीकार लिया है कि हिमाचल की केंद्र सरकार के बजट में अनदेखी हुई है। केंद्रीय मंत्री नड्डा, पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य सांसदों पर सीधा आरोप परोक्ष रूप से राजेंद्र राणा ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार हिमाचल का पक्ष रखते रहे हैं। वह दोबारा मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि प्रदेश के सांसदों को साथ लेकर दोबारा केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल का पक्ष रखें। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू की आलोचना के बहाने राजेंद्र राणा भाजपा में अपने वजूद को तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केंद्र सरकार के बजट में हिमाचल की हित की एक योजना को गिना कर दिखाएं और जनता में इसका तथ्य सहित जवाब दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।