{"_id":"6afe02ad0f5a3621130940b9","slug":"fire-at-a-hardware-store-in-kakkar-causes-an-estimated-loss-of-20-lakh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1034-215668-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ में हार्डवेयर स्टोर में आग से 20 लाख के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ में हार्डवेयर स्टोर में आग से 20 लाख के नुकसान का अनुमान
Thu, 19 Nov 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
कक्कड़ में हार्डवेयर स्टोर में लगी आग के कारण जला सामान। स्रोत : जागरूक पाठक
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के कक्कड़ गांव में बुधवार दोपहर एक हार्डवेयर स्टोर में आग लगने से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग बिशन सिंह पुत्र प्रेम चंद निवासी कक्कड़ की दुकान में लगी, जिससे स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
आग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लगी। लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का काफी सामान जल चुका था।
सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत प्रधान जुल्मी देवी शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पटवार हल्का कक्कड़ के पटवारी रविंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।