{"_id":"6afe0243a0291234ee072820","slug":"illegal-transfer-of-25-shops-in-sujanpur-unearthed-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-215674-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 25 दुकानों का अवैध हस्तांतरण उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 25 दुकानों का अवैध हस्तांतरण उजागर
Thu, 19 Nov 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की दुकानों को नियमों के विरुद्ध दूसरे लोगों को सौंपने के 25 मामले सामने आए हैं। करीब आठ महीने पहले एसडीएम की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन का खुलासा किया है।
नगर परिषद की ओर से शहर में आवंटित दुकानों की जांच के दौरान ये मामले सामने आए हैं। अब संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर परिषद सुजानपुर ने शहर में कुल 108 दुकानें किराये पर आवंटित कर रखी हैं।
आरोप है कि कुछ मूल आवंटियों ने अपनी दुकानें दूसरे लोगों को सौंप दी हैं। इसमें मूल आवंटी नगर परिषद को निर्धारित किराया जमा करवाते हैं, जबकि दुकान का इस्तेमाल करने वाले दूसरे व्यक्ति से अधिक किराया वसूलते हैं। इससे नगर परिषद को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
वहीं, नगर परिषद की दो दर्जन दुकानों के किराये के रूप में एक करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि भी हो चुकी है। दुकानों को दूसरे लोगों को सौंपने संबंधी शिकायतें मिलने के बाद करीब आठ महीने पहले एसडीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।
कमेटी ने जांच पूरी कर ऐसे 25 मामलों को चिह्नित किया है। अब रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कोट
नगर परिषद की ओर से दस्तावेज दुरुस्त कर फाइल सौंपी गई थी। जांच के आधार पर 25 मामले सामने आए हैं। इस संबंध में लिखित निर्देश जारी किए गए हैं कि फाइल उच्च विभाग को भेजकर नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। -विकास शुक्ला, एसडीएम सुजानपुर
मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि निर्देशों के आधार पर कमेटी की ओर से फाइल निदेशालय भेजी जाएगी। -हर्ष शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर टीहरा