{"_id":"686d1d6589ee1f474e0a46e8","slug":"video-hamirpur-people-of-ward-number-11-are-facing-drinking-water-shortage-2025-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पेयजल किल्लत से जूझ रहे वार्ड नंबर 11 के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पेयजल किल्लत से जूझ रहे वार्ड नंबर 11 के लोग
नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पर दूसरे से तीसरे दिन पानी आ रहा है। इसी समस्या को लेकर वार्ड के लोगों ने जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। लोगों में वकील सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि दोसड़का, लाहलड़ी व बडू में पानी की समस्या बनी हुई है। तीसरे से चौथे दिन मटमैला पानी आ रहा है। बिना पानी के परेशानियों का समस्या सामना करना पड़ रहा है। दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से समस्या के समाधान की मांग रखी है।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ओवर हैड टैंक बनाए जाने थे, वह कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता रोहित दूबे ने समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि हथली खड्ड मे बोरवेल लगाए गए हैं। पानी की कमी पर यहां से पानी उठाया जा सकता है। वार्ड नंबर 11 में प्राकृतिक जल स्त्रोतों के पानी की भी जांच होगी। जांच के बाद यहीं से पानी देने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाश चंद, संध्या देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।