{"_id":"6991bb63e4d7dfabe900d29a","slug":"video-hamirpur-dinesh-guleria-memorial-sports-competition-concludes-with-grand-finale-thrilling-final-matches-set-the-stage-on-fire-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दिनेश गुलेरिया स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, रोमांचक फाइनल मुकाबलों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दिनेश गुलेरिया स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, रोमांचक फाइनल मुकाबलों ने बांधा समां
ग्राम पंचायत चोलथरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा में स्वर्गीय दिनेश गुलेरिया की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को उत्साह और जोश के साथ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन आदर्शणी वेलफेयर सोसाइटी और स्पोर्ट्स क्लब चोलथरा के सौजन्य से किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनती हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और अनुशासन व मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। दूसरे दिन खेले गए फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले रहे। वॉलीबॉल का फाइनल मैच हमीरपुर और ऊना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबला अंत तक रोमांच से भरा रहा। वहीं बास्केटबॉल का फाइनल मुकाबला एचपी यूनिवर्सिटी शिमला और मेजबान चोलथरा टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी जद्दोजहद देखने को मिली। पूरे मैच के दौरान अंक बराबरी पर चलते रहे और दर्शकों की सांसें थमी रहीं। अंततः एचपी यूनिवर्सिटी शिमला की टीम ने 84-82 के बेहद करीबी अंतर से चोलथरा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को 31-31 हजार रुपये तथा उपविजेता टीमों को 21-21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति और आदर्शणी वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष वंदना गुलेरिया ने सभी टीमों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता स्वर्गीय दिनेश गुलेरिया को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजलि है और भविष्य में भी इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस खेल महाकुंभ ने क्षेत्र में खेल भावना को नई ऊर्जा दी और युवाओं में उत्साह का संचार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।