{"_id":"6ae24d78bcb066cdb0024d8c","slug":"hamirpur-markets-sparkle-with-karwa-chauth-adornments-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-213611-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ के शृंगार से चमका हमीरपुर के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ के शृंगार से चमका हमीरपुर के बाजार
विज्ञापन
गांधी चौक बाजार में महिलाएं मेहंदी लगवाती हुई। संवाद
हमीरपुर। करवाचौथ से एक दिन पहले हमीरपुर के बाजार गुलजार नजर आए। सुबह से ही खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12:30 बजे तक बाजार में चहल-पहल और बढ़ गई। महिलाएं पूजा सामग्री, करवे, चूड़ियां, मेहंदी और नए सूट की खरीदारी करती दिखीं। ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से दुकानदारों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
दोपहर 12:30 बजे फलों और सरगी की खरीदारी बढ़ गई। महिलाएं व्रत की तैयारी के लिए फल और सरगी की खरीदारी करती नजर आईं। दुकानदार विक्की के अनुसार बाजार में केले 60 से 80 रुपये दर्जन और सेब 100 से 200 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। पूर्वाह्न 11:30 बजे पूजा सामग्री और कपड़ों की दुकानों पर रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। करवे, पूजा की थाली, छलनी, दीपक और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी जारी रही। नए सूट और चूड़ियां भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। दुकानदारों ने त्योहार के लिए सामान सजाकर रखा है। कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे मेहंदी और शृंगार की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। करवा चौथ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए महिलाएं मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं।
दुकानदारों को बेहतर कारोबार की उम्मीद
दुकानदार राजन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिन से बिक्री बढ़ी है। ग्राहकों की मांग के अनुसार सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि करवा चौथ के चलते कारोबार में और बढ़ोतरी होगी।