{"_id":"6a71ef1028598db3630cc65e","slug":"video-hamirpur-department-forgets-after-digging-100-meter-drain-not-built-even-after-four-months-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: खुदाई करके भूला विभाग, चार माह बाद भी नहीं बनी 100 मीटर नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: खुदाई करके भूला विभाग, चार माह बाद भी नहीं बनी 100 मीटर नाली
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली हमीरपुर बाजार में स्थित दुकानदारों पर भारी पड़ रही है। चार माह बाद भी लोक निर्माण विभाग 100 मीटर निकासी नाली का निर्माण नहीं कर पाया है। अधूरी निकासी नाली के कारण गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। दुकानदारों ने दुकान से सड़क तक लकड़ियों की अस्थायी पुली बनाई है, लेकिन ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण दुकान में रखी सब्जी व फल खराब हो रहे हैं। इससे दुकानदारों को घाटा उठाना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि दुकानदारों ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा रखी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। दुकानदारों के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने मार्च माह में निकासी नाली का निर्माण शुरू किया था। करीब 200 मीटर लंबी इस नाली का आधा निर्माण कर दिया है, लेकिन इसके बाद विभागीय कर्मचारी अपना सामान उठाकर चले गए हैं। अब बार बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी में मक्खी मच्छर पनपना शुरू हो गए हैं। इससे बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। दुकानदारों का कहना है कि बस अड्डे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित निकासी नाली का निर्माण पूरा हो जाता है तो दुकानदारों को काफी राहत मिलनी थी।
मामला संज्ञान में है। बारिश के कारण निर्माण नहीं हो पाया था। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। दीपक कपिल, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।